P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतSelf Appraisal कैसे भरें, ये टिप्स बदल देंगे आपका रिव्यू और बढ़ेंगे...

Self Appraisal कैसे भरें, ये टिप्स बदल देंगे आपका रिव्यू और बढ़ेंगे तगड़े पैसे

Self appraisal भरना कई लोगों के लिए मुश्किल और कंफ्यूजिंग काम होता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से किया जाए तो यह आपके करियर को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन मौका बन सकता है. यह सिर्फ एक फॉर्मल प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आपकी मेहनत, उपलब्धियों और स्कील्स को सामने रखने का अवसर भी है.

सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने पूरे साल के काम को याद करें. आपने किन प्रोजेक्ट्स पर काम किया, क्या चैलेंज्स आए और आपने उन्हें कैसे हैंडल किया, इन सभी बातों को साफ तरीके से लिखें. सिर्फ टास्क्स गिनाने के बजाय यह बताना ज्यादा जरूरी है कि आपने organization को क्या वैल्यू दी. उदाहरण के तौर पर, अगर आपने किसी प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा किया या टीम की productivity बढ़ाई, तो उसे हाईलाइट जरूर करें.

Self appraisal लिखते समय honesty बहुत जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी achievements को कम करके दिखाएं. अपने काम को confidently पेश करें. जहां आपने अच्छा किया है, वहां खुलकर लिखें. साथ ही अगर कहीं improvement की जरूरत है, तो उसे भी स्वीकार करें. इससे यह दिखता है कि आप सीखने और बेहतर बनने के लिए तैयार हैं.

एक और महत्वपूर्ण बात है कि आप नंबर्स और फैक्ट्स का इस्तेमाल करें. जैसे अगर आपने सेल्स बढ़ाई है, तो परसेंटेज या exact फिगर लिखें. इससे आपकी बात ज्यादा प्रभावी बनती है. vague statements जैसे “मैंने अच्छा काम किया” के बजाय specific results बताना ज्यादा असरदार होता है.

इसके अलावा, अपने गोल्स और फ्यूचर गोल्स का जिक्र करना भी जरूरी है. कंपनी यह देखना चाहती है कि आप आगे क्या सीखना चाहते हैं और कैसे ग्रो करना चाहते हैं. आप यह लिख सकते हैं कि आप किन स्कील्स को improve करना चाहते हैं या किन नए responsibilities को लेना चाहते हैं.

Language का भी ध्यान रखें. बहुत ज्यादा टेक्नीकल या कॉप्लेक्स शब्दों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. सिंपल, क्लियर और professional भाषा में अपनी बात रखें. कोशिश करें कि आपका appraisal पढ़ने वाले को आसानी से समझ आ जाए कि आपने क्या किया है और आप organization के लिए कितने valuable हैं.

अंत में, self appraisal को जल्दीबाजी में न भरें. इसे लिखने के बाद एक बार अच्छे से पढ़ें और check करें कि कहीं कुछ छूट तो नहीं गया. अगर possible हो तो किसी trusted colleague या friend से feedback भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Weather Update: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, तो यहां बढ़ेगा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट