P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतLPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर महंगी हुई या सस्ती, जानें अपने शहर...

LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर महंगी हुई या सस्ती, जानें अपने शहर का रेट

एलपीजी सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. मार्च 2026 में रसोई गैस के दाम में बदलाव देखने को मिला. जिसका आम लोगों की जेब पर असर पड़ा है. खास बात यह है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर महंगे हुए हैं, और इसके पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण बताए जा रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में करीब 913 रुपये के आसपास पहुंच गई है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत लगभग 912.50 रुपये, कोलकाता में करीब 939 रुपये और चेन्नई में करीब 928 रुपये के आसपास है. इन कीमतों में हाल ही में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है.

कितने का है सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो इनके दाम में और ज्यादा उछाल देखा गया है. 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है. यही वजह है कि कई व्यापारियों को लागत बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव हैं. खासतौर पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति में बाधा ने गैस की उपलब्धता को प्रभावित किया है. भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक स्तर पर कोई भी संकट सीधे घरेलू कीमतों पर असर डालता है.

इसके अलावा डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव भी एलपीजी के दाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में भी गैस महंगी हो जाती है. यही कारण है कि हाल के दिनों में लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हालांकि सरकार की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए और लोगों को ज्यादा परेशानी न हो. इसके बावजूद अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

बड़े शहरों में आज के रेट

  • नई दिल्ली: घरेलू 913 | कमर्शियल 1,883
  • मुंबई: घरेलू 912.50 | कमर्शियल 1,835
  • कोलकाता: घरेलू 939 | कमर्शियल 1,990
  • चेन्नई: घरेलू 928.50 | कमर्शियल 2,043.50

यह भी पढ़ें- Delhi Bomb Threat: फिर दिल्ली में होगा ब्लास्ट, खतरनाक ईमेल में इस जगह को उड़ाने की मिली धमकी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट