P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतSadhvi Niranjan Jyoti : साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी, बनी राष्ट्रीय...

Sadhvi Niranjan Jyoti : साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी, बनी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sadhvi Niranjan Jyoti : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा कि साध्वी निरंजन ज्योति के अनुभव और नेतृत्व से आयोग को मजबूती मिलेगी और पिछड़े वर्गों के हितों की बेहतर तरीके से रक्षा हो सकेगी। साथ ही उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जताया आभार

पदभार ग्रहण करने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि है उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि आयोग का लक्ष्य पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान दिलाना है। इसी उद्देश्य के साथ आयोग आगे कार्य करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट