खबर डिजिटल/ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश और गुजरात के कृषि मंत्रियों व अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने UP उत्तरप्रदेश और गुजरात में उपज खरीदी को मंजूरी दी। शिवराज सिंह ने किसानों से उड़द, तूर की शत-प्रतिशत खरीद के लिए स्वीकृति दी। उत्तर प्रदेश में मूंग, तिल, मूंगफली खरीदने के लिए मंजूरी दी है। गुजरात में सोयाबीन, मूंग व मूंगफली खरीदने के लिए मंजूरी दी गयी है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिये हैं। UP में उड़द 2 लाख 27 हजार 860 मीट्रिक टन खरीद को स्वीकृति दी गयी है। UP को तूर की 1 लाख 13 हजार 780 मीट्रिक टन खरीद के लिए मंजूरी दी है। मूंग की 1 हजार 983 मीट्रिक टन खरीद को मंजूरी दी गयी है। तिल की 30 हजार 410 मीट्रिक टन खरीद की स्वीकृति दी गई। मूंगफली की 99 हजार 438 मीट्रिक टन खरीद को स्वीकृति दी गयी।
यह भी पढ़ें- बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बढ़ी हलचल, शिवराज के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा – Khabar Digital
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने गुजरात में उड़द की पूरी 47 हजार 780 मीट्रिक टन उपज की खरीद को मंजूरी दी और सोयाबीन की 1 लाख 09 हजार 905 मीट्रिक टन खरीदी की मंजूरी दी। मूंगफली की 12 लाख 62 हजार 163 मीट्रिक टन मात्रा खरीदने की स्वीकृति दी। मूंग 4 हजार 415 मीट्रिक टन खरीदने की शिवराज सिंह ने स्वीकृति दी।
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरप्रदेश UP-गुजरात में 13 हजार 890 करोड़ रु. की उपज खरीदी से किसानों को फायदा होगा। यह भी कहा कि वास्तविक किसानों से ही खरीद हो, बिचौलिए इसका फायदा ना ले सकें। खरीद कार्यवाही ई-समृद्धि और ई-सम्युक्ति पोर्टल पर डिजिटल होगी।
यह भी पढ़ें-धार-मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल – Khabar Digital


