P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअभद्र टिप्पणी के विरोध में निगम कर्मचारी सड़कों पर, कड़ी कार्रवाई की...

अभद्र टिप्पणी के विरोध में निगम कर्मचारी सड़कों पर, कड़ी कार्रवाई की मांग

खबर डिजिटल कटनी से बड़ी खबर सामने आ रही है।नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा व्हील लॉक किए जाने के बाद विवाद गहराता नजर आ रहा है। वाहन मालिक श्याम सुंदर द्वारा निगम कर्मचारियों से गाली-गलौज और निगमायुक्त के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला आज तूल पकड़ गया।महिला अधिकारी के खिलाफ अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने आज कार्यालयीन समय में नगर निगम गेट के बाहर एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि निगम कर्मियों, विशेषकर महिला अधिकारियों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाहर मौजूद रहे और नारेबाजी जारी रखी। कर्मचारियों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर सीएसपी को ज्ञापन सौंपेंगे और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।फिलहाल मामले को लेकर नगर निगम परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट