P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअवैध रेत परिवहन पर सख्ती, तड़के कार्रवाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, तड़के कार्रवाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सबहेड:–जिला स्तरीय टास्क फोर्स की दबिश से मचा हड़कंप, बिना पिट पास परिवहन करते पकड़े गए वाहन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने सुबह 3 से 4 बजे के बीच विभिन्न संवेदनशील मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया।प्रशासन को लगातार मुखबिरों के माध्यम से रात्रि के समय अवैध रेत परिवहन की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और बिना वैध ‘पिट पास’ के रेत परिवहन करते वाहनों को पकड़ लिया।इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई:खरेंटा ग्राम: रेत से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईंदेवरी क्षेत्र: 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर जब्त किया गयाजब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस थाना बड़वारा में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।निरंतर जारी रहेगा अभियानजिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। टास्क फोर्स टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय है और भविष्य में भी इसी तरह की औचक कार्रवाई की जाएगी।इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी बड़वारा कृष्ण कुमार पटेल द्वारा किया गया, जिनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई को सफल बनाया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट