कटनी खबर digital News– पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा संचालित नशा विरोधी अभियान के तहत उमरियापान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा SDOP स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 09 दिसंबर 2025 को महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया।वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम पकरिया यात्री प्रतीक्षालय के सामने एक बिना नंबर की पल्सर बाइक को रोका गया। पूछताछ में बाइक सवारों ने अपना नाम–कार्तिक उर्फ दीपक मल्लाह पिता मदन मल्लाह, उम्र 22 वर्ष, निवासी – एस.एस. कॉलेज के पीछे, खितौला, जिला जबलपुरदयाराम डोहर पिता रामदीन डोहर, उम्र 24 वर्ष, निवासी – ग्राम बैरहना, थाना जैतवारा, जिला सतना बताया।बाइक के हैंडल में टंगे थैले की तलाशी लेने पर उसमें 2 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों से प्रतिबंधित मादक पदार्थ, एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल सहित कुल ₹2,42,000 मूल्य का माल जप्त किया। प्रकरण में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस टीम की विशेष भूमिकाइस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका रही—थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रआर 757 आशीष झारिया, प्रआर 503 अजय सिंह, आरक्षक 645 योगेश पटेल, आरक्षक 745 मनोज कुम्हरे, आरक्षक 231 रोहित झारिया, आरक्षक 473 सतेन्द्र चौरसिया।
उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


