P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी उप-पंजीयक कार्यालय में अनियमितताओं के गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर उठे सवाल

कटनी उप-पंजीयक कार्यालय में अनियमितताओं के गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर उठे सवाल

सूत्रों का दावा—बाहरी कर्मचारी बैठाकर कराया जा रहा काम, जिम्मेदार अधिकारियों पर संरक्षण के आरोप

सौरभ श्रीवास्तव कटनी (संवाददाता):–जिला पंजीयक एवं मुख्यालय उप-पंजीयक कार्यालय कटनी में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया और उनकी तैनाती को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।बताया जा रहा है कि कार्यालय में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति किन आदेशों के तहत हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें एक कर्मचारी की नियुक्ति सब रजिस्ट्रार कार्यालय में होने के बावजूद वह जिला पंजीयक कार्यालय में वर्षों से कार्यरत है।सूत्रों के अनुसार संबंधित कर्मचारी ने विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर कार्यालय में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और उसे जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण भी प्राप्त है। इतना ही नहीं, आरोप है कि जिस स्थान पर उसकी आधिकारिक पदस्थापना है, वहां किसी निजी व्यक्ति को बैठाकर कार्य कराया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की अनियमितताओं के चलते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे संदेह और गहरा रहा है।जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह मामला और गंभीर रूप ले सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट