P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में पान मसाला माफिया सक्रिय? राजश्री विक्रय में बड़ी धांधली के...

कटनी में पान मसाला माफिया सक्रिय? राजश्री विक्रय में बड़ी धांधली के आरोप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर में पान मसाला की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। सूत्रों के मुताबिक चर्चित ब्रांड राजश्री पान मसाला के विक्रय में जीएसटी चोरी और बड़े पैमाने पर धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शहर में पान मसाला की सप्लाई और बिक्री को लेकर कुछ कारोबारी नियमों को ताक पर रखकर कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार कटनी शहर में राजश्री पान मसाला के विक्रय को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि कुछ कारोबारियों द्वारा बिना उचित बिलिंग के पान मसाला की बिक्री की जा रही है, जिससे जीएसटी चोरी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर के कई थोक और फुटकर बाजारों में पान मसाला निर्धारित नियमों के विपरीत तरीके से बेचा जा रहा है।स्थानीय व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि पान मसाला की कालाबाजारी के चलते बाजार में इसकी कीमतों में भी असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले में प्रशासन और जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल जरूरत इस बात की है कि संबंधित विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए और यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

GST EVASION ALLEGATIONS KATNI

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट