P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनरवाई जलाने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, 10 किसानों पर 32,500 का...

नरवाई जलाने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, 10 किसानों पर 32,500 का जुर्माना

सबहेड–कलेक्टर की सख्ती—फसल अवशेष जलाने पर कार्रवाई तेज, किसानों को चेतावनी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में फसल अवशेष जलाने वालों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़वारा और रीठी तहसील के 10 किसानों पर 32 हजार 500 रुपये का अर्थदंड ठोक दिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद नरवाई जलाने के मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जिसके बाद अब कार्रवाई का डंडा चलना शुरू हो गया है।तहसीलदारों की रिपोर्ट पर हुई इस कार्रवाई में बड़वारा और रीठी के किसानों को पर्यावरण क्षति पहुंचाने का दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया गया। प्रशासन का साफ संदेश है कि आदेश उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।बड़वारा के ग्राम सुड्डी में चार किसानों पर 2500 से 5000 रुपये तक का दंड लगाया गया, जबकि रीठी तहसील के बिलहरी और बूढ़ा गांव के किसानों पर भी भारी जुर्माना ठोका गया। प्रशासन ने दो एकड़ से कम जमीन वालों के लिए 2500, दो से पांच एकड़ वालों के लिए 5000 और पांच एकड़ से अधिक वालों के लिए 15 हजार तक अर्थदंड का प्रावधान लागू किया है।प्रशासनिक सख्ती के बीच सवाल यह भी उठ रहा है कि लगातार जागरूकता अभियानों के बावजूद किसान नरवाई जलाने से बाज क्यों नहीं आ रहे। यह लापरवाही सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि खेतों की उर्वरा शक्ति और आगजनी जैसी बड़ी घटनाओं के लिए भी खतरा बन रही है।कलेक्टर आशीष तिवारी ने किसानों से अपील की है कि नरवाई जलाने जैसी खतरनाक प्रवृत्ति को तुरंत बंद करें, अन्यथा आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई तय मानी जाए। जिले में अब नरवाई जलाने वालों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो चुकी है।

Action Against Stubble Burning Farmers

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट