सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर शास्त्री कॉलोनी के वेंकट वार्ड में कालका दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सप्तमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आए।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। सजी-धजी प्रतिमा के समक्ष मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा की। इसके बाद माता को 56 भोग अर्पित कर महा आरती की गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।महा आरती का शुभारंभ वार्ड पार्षद संजू बीना बैनर्जी द्वारा किया गया। उनके साथ समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुओं ने भी आरती कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों से शास्त्री कॉलोनी गूंज उठी।आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजू बीना बैनर्जी, समिति अध्यक्ष अरविंद पांडे सहित कालका दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।Maha Aarti in Shastri Colony Draws Huge Devotee Crowd in Katni
शास्त्री कॉलोनी में भक्तिमय माहौल, महा आरती में उमड़ी आस्था की भीड़
सम्बंधित ख़बरें


