P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअवैध नलकूप खनन पर बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित...

अवैध नलकूप खनन पर बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित ट्रक जब्त

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में अवैध नलकूप खनन के खिलाफ बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोटरी बोर मशीन से लैस एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उबरा थाना बरही क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रोटरी बोर मशीन द्वारा नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रक क्रमांक CG 07 CT 0810 में रोटरी बोर मशीन लगाकर बोरिंग कार्य किया जा रहा था।पुलिस द्वारा वाहन चालक राधेश्याम केवट पिता रामकिशोर केवट उम्र 27 वर्ष निवासी परासी थाना मानपुर जिला उमरिया से बोरिंग संबंधी वैध अनुमति दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने ट्रक सहित बोरिंग मशीन को जब्त कर लिया।मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 223(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सतीश हल्दकार, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव एवं विवेक यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Illegal-Borewell-Drilling-Big-Ac

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट