P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीइंदौर में दूषित पानी से मौतों के विरोध में कटनी में कांग्रेस...

इंदौर में दूषित पानी से मौतों के विरोध में कटनी में कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, सरकार व प्रभारी मंत्री से इस्तीफे की मांग

खबर डिजिटल कटनी — इंदौर में मल-युक्त एवं दूषित पानी पीने से हुई निर्दोष नागरिकों की दर्दनाक मौतों के विरोध में आज कटनी शहर में कांग्रेस पार्टी द्वारा एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने इंदौर की दुखद घटना को लेकर राज्य सरकार एवं संबंधित प्रभारी मंत्री की कड़ी निंदा की और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने में सरकार की घोर लापरवाही के कारण आम जनता को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जो अत्यंत निंदनीय है।कांग्रेसजनों ने उपवास के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारों को उचित मुआवजा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना का नाम न बदलने की भी पुरजोर मांग की और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है, इसलिए उनके नाम से जुड़ी योजना का नाम बदला जाना अनुचित है।शहर अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के जीवन और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। यह उपवास केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही तय करने की एक सशक्त आवाज है। कांग्रेस पार्टी आमजन की सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल और जवाबदेह शासन के लिए अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखेगी।उपवास कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रभारी राजेश चौबे, बी.एम. तिवारी, हरिशंकर शुक्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजा जगवानी, प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा, सौम्या राधेलिया, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, सुशील जायसवाल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, जालिम यादव, श्याम पाहुजा, आफताब अहमद, मौ. सूफ अहमद बिट्टू, शैलेन्द्र शुक्ला, गणेश राव, रविशंकर दुबे, कमल पांडे, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, माया चौधरी, अदिति वर्मा, हेमा शर्मा, मुमताज बानो, शशि यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, अजय कोल, विनीत जायसवाल, नारायण निषाद, अहमद कुरैशी, कल्लू दास बैरागी, कैलाश कन्नौजिया, शरद पाल सिंह, श्याम यादव, विजय मंगल चौधरी, जयराम दास गुरनानी, रमेश मिश्रा, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, प्रियंक बिचपुरिया, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, घनश्याम रजक, अभिषेक शिवहरे, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

“Congress observes one-day fast in Katni over Indore contaminated water deaths”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट