P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न...

कटनी जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें – कलेक्टर

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। –जिले में घरेलू रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने रसोई गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन एलपीजी गैस सहित अन्य ईंधनों के परिवहन, भंडारण और वितरण व्यवस्था पर पूरी तरह सतर्क और निगरानी बनाए हुए है। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों के प्रतिदिन के स्टॉक की जांच करें और गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी की कोई भी घटना न हो। यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर ने जिले में घरेलू गैस वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए हैं। गैस एजेंसी संचालकों से कहा गया है कि वे संबंधित कंपनियों से सर्वर क्षमता बढ़ाने का आग्रह करें, ताकि रिफिल बुकिंग, ओटीपी जनरेशन और वितरण प्रक्रिया बिना किसी असुविधा के सुचारु रूप से हो सके।उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच अब 25 दिनों का अंतर निर्धारित किया गया है, जो पहले 21 दिन था। इसमें केवल 4 दिन की वृद्धि की गई है।कटनी जिले में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कुल 25 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इन एजेंसियों से 3 लाख 61 हजार 469 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। जिले में प्रतिदिन औसतन 5 हजार 600 गैस सिलेंडरों की खपत होती है, जिसके मुकाबले पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।कलेक्टर तिवारी ने आम नागरिकों से एक बार फिर अपील की है कि जिले में घरेलू गैस का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की गलत सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट