P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीखबरों के असर से बंद हुआ विलायतकला का रेत जांच नाका, अवैध...

खबरों के असर से बंद हुआ विलायतकला का रेत जांच नाका, अवैध कारोबार में खलबली

खबर digital News –कटनी जिले में अवैध रेत खनन, भंडारण और परिवहन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विलायतकला स्थित रेत जांच नाका अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नाका बंद होते ही ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके से गायब हो गए हैं और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।गौरतलब है कि टेंडर मिलते ही ठेका कंपनी धन लक्ष्मी द्वारा मझगवा और विलायतकला में रेत जांच नाके शुरू किए गए थे। इन नाकों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, जबकि नियमों के अनुसार इस तरह की व्यवस्था को अवैध बताया जा रहा था। इसके बावजूद अधिकारियों के कथित संरक्षण में ये नाके लंबे समय तक संचालित होते रहे।हालांकि, जैसे ही रेत के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को लेकर खबरें डिजिटल प्लेटफार्म पर सामने आईं, वैसे ही हालात तेजी से बदलने लगे। खदानों से मशीनें हटाई जाने लगीं और अवैध गतिविधियां धीरे-धीरे ठप होती चली गईं। पहले मझगवा का रेत जांच नाका बंद हुआ और अब विलायतकला का नाका भी बंद कर दिया गया है।इसी बीच खनिज विभाग की टीम ने सुतरी क्षेत्र की एक अवैध खदान पर कार्रवाई करते हुए दो हाइवा वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई को अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।फिलहाल रेत जांच नाके बंद होने और लगातार हो रही कार्रवाइयों के बाद क्षेत्र में रेत कारोबार को लेकर हलचल मची हुई है। अब सभी की नजरें प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट