Mohan Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकले लगाई जा रही है। सीएम मोहन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरे के दौरान केंन्द्रीय मंत्रियों के साथ बैठक और पीएम मोदी से मुलाकात ने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए थे। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अब संभावनाएं तेजी से बढ़ गई है।
गोपाल भार्गव बनेंगे मंत्री!
मध्यप्रदेश बीजेपी के सबसे सिनियर विधायक और कई बार सरकार में रह चुके मंत्री गोपाल भार्गव मोहन मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकले लगाई जाने लगी है। यह बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर संकेत दे रही है। तस्वीर सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति खासतौर पर बीजेपी हलकों में गोपाल भार्गव के मंत्री बनने की खुसुरफुसुर होना शुरू हो गई है।
मोहन-गोपाल की जुगलबंदी
दरअसल, सामने आई तस्वीर में सीएम मोहन और गोपाल भार्गव की जुगलबंदी साफ तौर पर देखी जा सकती है। सीएम मोहन यादव अपने जन्मदिन के मौके पर रहली विधानसभा में आने वाले रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। जहां उन्होंने चीतों के लिए बनाए जा रहे बाड़ों का भूमिपूजन किया। इतना ही नही सीएम मोहन यादव ने ग्राम बामनेर नदी में 10 कछुओं को भी छोड़ा। इसके अलावा सीएम मोहन मुहली ग्राम पंचायत के सुदूर वनांचल में हरिदास रैकवार के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने आंगन बैठकर बुंदेलखंडी भोजन का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा विधायक गोपाल भार्गव भी दिखाई दिए।

चर्चाओं का दौर जारी
सामने आई तस्वीर को लेकर राजनीति गलियारों में जोरो से चर्चा होने लगी है कि अब गोपाल भार्गव का मोहन सरकार में मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बीते कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकले और संभावित नए मंत्रियों में गोपाल भार्गव का नाम तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। नेताओं की कानाफूसी है कि इन दिनों गोपाल भार्गव को काफी तबज्जो मिल रही है। 11 मार्च को सागर के ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के शुभारम्भ के मौके पर गोपाल भार्गव सीएम मोहन यादव के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए थे।

इसके बाद वे उनके जन्मदिन के मौके पर एक किसान के घर एक खाट पर बैठकर भोजन करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं नेताओं का कहना है कि सीएम मोहन यादव ने आखिर अपने जन्मदिन के मौके पर रहली विधानसभा को ही क्यों चुना? खैर नेताओं की कानाफूसी तो चलती रहेगी, लेकिन क्या गोपाल को मोहन देंगे मंंत्री पद? क्या मंत्रिमंडल का विस्तार होगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

इनके मंत्री बनने की चर्चा भी
मंत्री पद के संभावित दावेदारों में गोपाल भार्गव, मालिनी गौड़ और बृजेंद्र सिंह यादव जैसे नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस और कमलेश शाह के नाम भी चर्चाओं में हैं।


