P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीदो पिकअप और स्कॉर्पियो में जा रही गांजा की खेप जब्त, बड़वारा...

दो पिकअप और स्कॉर्पियो में जा रही गांजा की खेप जब्त, बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जंगल क्षेत्र से 133.93 किलो गांजा बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार, करीब 50 लाख का माल जब्त

खबर डिजिटल कटनी– जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहन और एक स्कॉर्पियो से गांजा की भारी खेप जब्त की है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 133.93 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।दिनांक 18 जनवरी 2026 को पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम मिडरा के जंगल क्षेत्र में दो पिकअप वाहन एवं एक स्कॉर्पियो वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहनों को रोका और विधिवत तलाशी ली।तलाशी के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक BR-24 GC-5729, UP-64 BT-3360 एवं स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG-15 EJ-0814 से गांजा से भरी बोरियां बरामद की गईं। मौके से कुल 133.93 किलो गांजा जप्त किया गया।पुलिस ने मामले में प्रिस केशनी (19), धनजी कुमार सोनी (24), संजय दास (23), रेडम पारधी (40), राजन सोनी (28) एवं राहुल सोनी (20) को गिरफ्तार किया है, जो छत्तीसगढ़, बिहार और मध्यप्रदेश के निवासी बताए गए हैं।सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गांजा की सप्लाई चेन और इसके नेटवर्क को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।विशेष भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. कृष्ण कुमार पटेल, उनि. प्रदीप कुमार जाटव, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज सहित आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी एवं बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।“Barwara Police Seize 133.93 Kg Ganja from Two Pickups and a Scorpio, Six Arrested”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट