Kकटनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कटनी जिले में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत आम का पौधा रोपकर जिलेवासियों को प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, बेहतर जलवायु और सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक सिंह, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारियों, पटवारियों एवं कोटवारों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कलेक्टर ने रोपे गए पौधों की जियो-टैगिंग कर उनका पंजीयन Meri LiFE पोर्टल पर करने तथा नियमित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से पौधों की देखरेख सुनिश्चित कर इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।गौरतलब है कि वर्ष 2024 में प्रारंभ हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। जिले में यह अभियान 5 जून से 30 सितंबर 2026 तक व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित किया जाएगा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता रैलियां, संगोष्ठियां, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण शपथ कार्यक्रम तथा पौधारोपण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास को समर्पित यह अभियान जिले को अधिक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।Collector Launches Tree Plantation Drive Under Ek Ped Maa Ke Naam 2.0 Campaign
विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने दिया हरित भविष्य का संदेश”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में किया पौधारोपण, जनभागीदारी से बनेगा हरित कटनी
सम्बंधित ख़बरें
