P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश1500वां जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी:‌‌ राणापुर में 5 दीनी प्रोग्राम की शुरुआत आज...

1500वां जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी:‌‌ राणापुर में 5 दीनी प्रोग्राम की शुरुआत आज से

4 सितंबर को मशहूर नातख्वा सैयद अब्दुल कादिर अल कादरी राणापुर मे

राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी ﷺ के मौके पर राणापुर में 5 दीनी प्रोग्राम होगा। प्रोग्राम की जानकारी देते हुए मुस्लिम पंच सदर सलमान निजामी ने बताया कि राणापुर में जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी ﷺ हर साल की तरह इस साल भी परंपरागत रूप से धुमधाम से मनाया जाएगा, इस साल ये 1500वा जश्न ए ईद-ए-मीलादुन्नबी ﷺ होगा इसलिए मुस्लिम समाज में और भी ज़्यादा उत्साह है।5 दीनी प्रोग्राम की शुरुआत आज 1 सितंबर सोमवार से हो रहीं हैं,‌ प्रोग्राम के लिए जल्सा कमेटी भी बनाई गई, है जो प्रोग्राम की जिम्मेदारी देख रही है।

महात्मा गांधी मार्ग पर 1 सितंबर और 3 सितंबर को बाद नमाज ए ईशा बच्चों के प्रोग्राम होंगे। 2 सितंबर को जमातखाने पर बाद नमाज ए ईशा औरतों की मिलाद का प्रोग्राम होगा। 4 सितंबर को महात्मा गांधी मार्ग पर नातख्वानी का प्रोग्राम होगा जिसमें मशहूर नातख्वा सैयद अब्दुल कादिर अल कादरी साहब जामनगर गुजरात से नात शरीफ पड़ने के लिए तशरीफ़ लाएगे। 5 सितंबर यानी 12 रबीउल अव्वल के दिन परंपरागत रूप से जुलुस ए मोहम्मदी सुबह 9.00 बजे जामा मस्जिद से निकाला जाएगा,जो नगर में घुमकर वापिस जामा मस्जिद पर आकर खत्म होगा, इसी दिन रात में जामा मस्जिद पर लंगर का प्रोग्राम भी होगा ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट