बाइक की टंकी पर जैकेट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: सवा किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैलवारा बायपास के पास घेराबंदी कर बाइक से गांजे की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सवा किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
संदेह होने पर हुई तलाशी
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को कैलवारा बायपास और भिलाई मोड़ के आसपास पैट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान भिलाई मोड़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो वह घबराने लगा। संदेह होने पर जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, तो टंकी पर जैकेट से ढकी हुई एक सफेद तौलिया की गठरी मिली, जिसमें खाकी टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपी की पहचान रविन्द्र बर्मन (40 वर्ष), निवासी ग्राम पड़वई, थाना बड़वारा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में गांजे का वजन कराया, जो कुल 1.228 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, हरिओम सिंह, रोहित सिंह और लुटेश प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।
बाइक की टंकी पर जैकेट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचाकोतवाली पुलिस की कार्यवाही: सवा किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सम्बंधित ख़बरें


