P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMauganj Crime : दहेज की बलि चढ़ी कुंती: 9 महीने की शादी…...

Mauganj Crime : दहेज की बलि चढ़ी कुंती: 9 महीने की शादी… और बुझ गई जिंदगी

Mauganj Crime : महज 9 महीने पहले शादी हुई थी। सपनों से भरा दामन, नई जिंदगी की शुरुआत, और दिल में हजार उम्मीदें। लेकिन किसे पता था कि शादी के कुछ ही महीनों बाद वही घर उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा।

दहेज की बलि चढ़ी कुंती

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिला से आई यह खबर पूरे इलाके को झकझोर कर रख देने वाली है। दहेज की मांग और कथित प्रताड़ना के बीच एक नवविवाहिता की जिंदगी खत्म हो गई। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला हर्रई मुढ़ान गांव का है। यहां 20 वर्षीय कुंती केवट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही नवविवाहिता की मौत की खबर फैली, गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

दहेज मांगने का आरोप

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।मांग पूरी न होने पर कुंती के साथ मारपीट की जाती थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार 23 फरवरी को ससुराल वालों ने कुंती के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

5 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।पुलिस की बड़ी कार्रवाई जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज किया। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को भेजा जेल

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन और एसडीओपी सची पाठक के नेतृत्व में की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे है कि आखिर दहेज जैसी जानलेवा कब खत्म होगी? कब दहेज जैसी प्रथा में आएगा बदलाव? फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट