सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– शहर के गुलवारा बाईपास पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यूपी-21 जेडडी 3940 नंबर का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार युवक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय पर पहुंची रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बचा ली गई।जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात टीआई ने तत्काल कॉरिडोर मैनेजर कुंदन गौतम को अवगत कराया। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पेट्रोलिंग टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि युवक वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ है और उसे बाहर निकालना आसान नहीं है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्रेन को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद युवक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।रेस्क्यू के बाद रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर आदर्श त्रिपाठी और उनकी टीम ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में कॉरिडोर मैनेजर कुंदन गौतम, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर आदर्श त्रिपाठी सहित पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर मौजूद लोगों ने भी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि समय पर मदद मिलने से युवक की जान बच सकी।
कटनी के गुलवारा बाईपास पर बड़ा हादसा, वाहन में फंसे युवक को रेस्क्यू कर निकाला
सम्बंधित ख़बरें


