Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीग्राम जगुआ में घर में लगी आग से युवक की दर्दनाक मौत,...

ग्राम जगुआ में घर में लगी आग से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम


ग्राम जगुआ में घर में लगी आग से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

कटनी – बरही थाना क्षेत्र के ग्राम जगुआ में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां घर में अचानक लगी आग में 37 वर्षीय बृजभान सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में पानी देने गए थे। बृजभान सिंह खेत से लौटकर खाना खाने घर आए थे, तभी अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर का छप्पर भी चपेट में आ गया। आग बुझाने की कोशिश के दौरान बृजभान मलबे में दब गए। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही खितौली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बरही अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नायब तहसीलदार पी.के. वर्मा ने बताया कि आग किस कारण लगी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने मृतक के परिवार को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता हेतु आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में गहरा दुःख व्याप्त है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट