P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSehore News : जेठ बने बड़े भाई… निभाया दिवंगत भाई की पत्नी...

Sehore News : जेठ बने बड़े भाई… निभाया दिवंगत भाई की पत्नी के पुनर्विवाह का फर्ज

सीहोर में रिश्तों की अनोखी मिसाल

सीहोर/संजय त्यागी/खबर डिजिटल/ जिले से रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को नई परिभाषा देती एक मिसाल सामने आई है। गंज निवासी सुरेंद्र राठौर एवं नकुल राठौर ने अपने दिवंगत छोटे भाई की पत्नी का पुनर्विवाह कराकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। भाइयों ने न केवल भाई बनकर अपनी बहु के प्रति जिम्मेदारी निभाई, बल्कि विवाह की सभी रस्में स्वयं निभाकर मानवता की मिसाल कायम की।

हार्ट अटैक से हुआ था रजत का निधन
जानकारी के अनुसार, राठौर परिवार के सबसे छोटे बेटे रजत राठौर का विवाह सागर निवासी प्रतिभा राठौर से हुआ था। विवाह को अभी महज 9 महीने ही बीते थे कि अचानक हार्ट अटैक आने से रजत का असामयिक निधन हो गया। कम उम्र में विधवा हुई प्रतिभा का भविष्य संकट में आ गया, लेकिन परिवार ने उसे सहारे के बजाय अकेला छोड़ने के बजाय नई जिंदगी देने का फैसला किया।

बहू के पुनर्विवाह की पहल
रजत के बड़े भाई सुरेंद्र राठौर और नकुल राठौर ने समाज की रूढ़ियों से ऊपर उठते हुए बहू के पुनर्विवाह की पहल की। विवाह समारोह में दोनों भाइयों ने खुद भाई बनकर हर धार्मिक और सामाजिक रस्म निभाई। इस दौरान ससुराल पक्ष ने कन्यादान कर बहु को बेटी की तरह विदा किया, और गृहस्थी का संपूर्ण सामान उपहार स्वरूप भेंट किया।

एक विवाह नहीं, बल्कि एक सोच का परिवर्तन
यह आयोजन केवल एक विवाह नहीं, बल्कि एक सोच का परिवर्तन है। जहां समाज अक्सर विधवा महिलाओं को अकेलेपन की ओर धकेल देता है, वहीं राठौर परिवार ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत, संवेदना और कर्तव्य ही सच्चे रिश्ते होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट