इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर इंदौर की एक युवती डॉ. रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वो काफी सालों से चंद्रशेखर पर शोषण का आरोप लगा रही है। वहीं अब डॉ. रोहिणी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को अपशब्द कहे, जिसका वीडियो भी उसके पास उपलब्ध है।
मायावती को चंद्रशेखर ने कहे अपशब्द
डॉ. रोहिणी घावरी का ताजा आरोप है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कांशीराम साहब की पार्टी बसपा के लिए अपशब्दों को उपयोग किया। उन्होंने मायावती को भी अपशब्द कहे हैं। जिसका वीडियो वो जांच एजेंसी को देने को तैयार है। वहीं अब इस मामले में सियासत का बाजार गर्म होने की उम्मीद है।
चंद्रशेखर का पेय पदार्थ पीते डाला था वीडियो
सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि वो शराब पी रहे हैं, हालांकि इसमें सांसद ने ग्रीन टी पीने की बात कही थी। जबकि रोहिणी का कहना है कि मैंने समाज को जागरूक करने के लिए वीडियो शेयर किया था। बताया था कि लीडर्स समाज को झूठा संदेश देते हैं। एक तरफ तो आप प्रेरित करते हो कि शराब नहीं पीना चाहिए। रात को 1 बजे ग्रीन टी कौन पीता है। आप एल्कोहोलिक हो तो झूठ मत बोलो।

कई लड़कियों से संबंध का लगाया आरोप
समाज में सांसद चंद्रशेखर आजाद की छवि एक सामाजिक परिवर्तन के पक्षधर की है, लेकिन डॉ. रोहिणी घावरी उन्हें लड़कियों का शोषण करने वाला करार दे रही है। उनका कहना है कि
चंद्रशेखर ने कई दलित लड़कियों को बर्बाद किया। जिसके ठोस प्रमाण में उनके पास है, और कई लड़कियों से उनकी बात भी होती है। इसी तरह वो सहारनपुर की एक दलित लड़की की 2017 में थाने में कराई शिकायत का भी जिक्र करती है। जिसने बाद में शिकायत वापस ले ली थी।
जानिए, कैसे चंद्रशेखर से मिलीं रोहिणी
घावरी ने बताया कि 2021 में उन्हें दलित सफाईकर्मियों पर एक प्रोजेक्ट बनाना था। इसी दौरान दलित नेता के रुप में चंद्रशेखर उभरे थे, जिसके चलते उन्होंने उनसे चर्चा करने का मन बनाया। कई करीबियों से चर्चा करने के बाद एक दिन 3 जून 2021 को पहली बार चंद्रशेखर का रोहिणी का फोन आया। जिसके बाद 25 अक्टूबर 2021 को पहली बार फिर दिल्ली में मुलाकात हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। डॉ. रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने अपनी शादी की छिपाकर उससे नजदीकी बढ़ाई और उससे शादी करके जाटव–वाल्मिकी समाज को एकजुट करने की बात कही। बता दें कि इंदौर की रहने वाली डॉ. रोहिणी घावरी के पिता सफाईकर्मी हैं और मां भी सरकारी अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर पदस्थ है।
मां ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी
डॉ. रोहिणी घावरी की मां ने सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। जिनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन चंद्रशेखर के एक लड़की का जीवन खरीब करने की तरफ नहीं देख रहे, जबकि वो कई बार शिकायत कर चुके हैं। हालांकि अब मामला अजीब मोड़ पर आ गया है और बिहार में चुनाव का वक्त चल रहा है, जिससे सियासत और भी तेज हो सकती है।


