देवास/ पवन उपाध्याय/ खबर डिजिटल/ देवास जिले के बागली में 14 अक्टूबर 2025 को सीएम राइस स्कूल का उद्घाटन कार्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बागली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कलेक्टर, एसपी पुनीत गहलोत बीजेपी विधायक मुरली भंवरा ने बागली में सभा स्थल का निरीक्षण किया।
बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए वे मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में कोई कमी न रखें।


