P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीआत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है — सीए अखिलेश जैन

आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है — सीए अखिलेश जैन

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय कटनी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश सह संयोजक सीए अखिलेश जैन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारतीयों का जीवन मंत्र और आत्मनिर्भर भारत की नींव है।सीए जैन ने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का आह्वान प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। स्वदेशी अपनाने से देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मान व ताकत मिलती है। यह अभियान देश की संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में पश्चिमी मॉडल अपनाया गया और स्वदेशी को बढ़ावा नहीं दिया गया। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद स्वदेशी को पुनः प्रोत्साहन मिला। आज भारत रक्षा, मोबाइल निर्माण, ऑटोमोबाइल और स्टार्टअप के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। भारत अब 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा निर्यात कर रहा है, जो 2014 से पहले मात्र 600 करोड़ था।सीए जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यह केवल “मेक इन इंडिया” नहीं बल्कि “मेड बाय इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड” का विजन है।उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता, निबंध एवं स्पीच प्रतियोगिताएं, महिला व युवा सम्मेलन, स्वदेशी मेले और घर-घर संपर्क अभियान चलाए जाएंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला संयोजक रवि खरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि स्वदेशी संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हमें इसे जन-जन तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट