P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्वच्छ जलापूर्ति के लिए नगर निगम अलर्टइंदौर की घटना के बाद कटनी...

स्वच्छ जलापूर्ति के लिए नगर निगम अलर्टइंदौर की घटना के बाद कटनी में पाइप लाइनों की जांच शुरू

खबर डिजिटल कटनी — इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई दुखद घटना को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम कटनी द्वारा जनस्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि जलप्रदाय शाखा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर प्रतिदिन जलापूर्ति व्यवस्था की सघन निगरानी करने तथा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।पाइप लाइनों का व्यापक निरीक्षणनगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा नगर के सभी वार्डों में पाइप लाइनों का व्यापक निरीक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जहां भी कोई कमी पाई जा रही है, वहां तत्काल आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पूर्व में सीवर कार्य के दौरान गंदे पानी की मिलावट या पाइप लाइन लीकेज की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।25 स्थलों से लिए गए जल नमूनेस्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल विभाग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों से पेयजल के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से 25 जल नमूने लेकर उनकी जांच कराई गई, जिसमें सभी नमूनों की गुणवत्ता मानक अनुरूप पाई गई।इसके साथ ही मटमैली या दूषित जलापूर्ति की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुधार के बाद पुनः जल की गुणवत्ता जांची जा रही है।24 घंटे अलर्ट पर जल विभागजलप्रदाय शाखा की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्य कर रही हैं, ताकि नागरिकों को निर्बाध, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।हेल्पलाइन नंबर जारीनागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा पेयजल संबंधी शिकायतों हेतु हेल्पलाइन नंबर 9351136230 जारी किया गया है। नागरिक फिल्टर प्लांट स्थित कार्यालय के इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायतों का शीघ्र निराकरण करा सकते हैं।नागरिकों से अपीलनगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पाइप लाइन लीकेज, गंदा या मटमैला पानी दिखाई दे, तो तुरंत निगम की हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार किया जा सके। आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट