P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएयर एम्बुलेंस सेवा से संदीप को मिला जीवनदान — परिवार में खुशी

एयर एम्बुलेंस सेवा से संदीप को मिला जीवनदान — परिवार में खुशी

सिंगरौली ज़िले के निवासी संदीप सिंह को अचानक सांस लेने में तकलीफ़ और किडनी की गंभीर समस्या के चलते नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए तत्काल वाराणसी या लखनऊ जैसे बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज के लिए बाहर ले जाना मुश्किल था। ऐसे में परिजनों ने सिंगरौली कलेक्टर श्री चंद्र शेखर शुक्ला से मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के तहत भोपाल से तत्काल एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई।

संदीप सिंह को AIIMS भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज शुरू होने से उनकी स्थिति में अब सुधार है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव केी संवेदनशील नीतियों के कारण त्वरित कार्रवाई से जहां एक जीवन बचा, वहीं एक परिवार में फिर से खुशियां लौट आईं।

परिजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। यह घटना सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता और प्रशासन की मानवीय पहल का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट