P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअंबेडकर जयंती पर इंदौर में निकलेगा भव्य ऐतिहासिक चल समारोह

अंबेडकर जयंती पर इंदौर में निकलेगा भव्य ऐतिहासिक चल समारोह

हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर शहर में एक भव्य और ऐतिहासिक चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक विचारधारा के लोग शामिल होंगे।

आकर्षक झांकियां होंगी शामिल
इस विशाल चल समारोह में पंचम के फ़ल क्षेत्र से प्रारंभ ए.बी. रोड स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल तक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचार, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रमों में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक एकता का संदेश देने वाले विभिन्न कार्यक्रम शामिल होते हैं। आयोजकों के अनुसार, यह समारोह हर तरह से इस वर्ष भी विशेष रूप से भव्य और अनुशासित रूप में आयोजित किया जाएगा। भीम चेतना मंच, इंदौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाजजनों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें।

आयोजन की दी गई जानकारी
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल श्रद्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में लाभकारी, शिक्षा और अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट