P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशGold Price Today: गिर रहा सोने चांदी का भाव, ये है बड़ी...

Gold Price Today: गिर रहा सोने चांदी का भाव, ये है बड़ी वजह…

सोने चांदी के भाव में आज फिर गिरावट देखने को मिली।

Gold Price Today 27 October: सोने चांदी के भाव में आज फिर गिरावट देखने को मिली। जानकारों का कहना है कि चीन-अमेरिका के बीच कम होती ट्रेड टेंशन और अमेरिकी फेड द्वारा ब्‍याज दरों में कटौती इसका कारण है। उम्‍मीद है कि निवेशक वेट एंड वाच के मूड में हैं। इस वजह से सोने चांदी का भाव अब गिर रहा है।

नई दिल्‍ली. सोने का भाव में आज भी घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गिरावट देखने को मिली है।अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील होने की संभावना से सोने पर दबाव देखा जा रहा है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोने का भाव 0.7 फीसदी गिरकर 4,082.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं, भारत में एमसीएक्‍स पर सोने का भाव आज सुबह 9:55 बजे एक फीसदी से ज्‍यादा लुढककर 1,22,156 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्‍स पर सोना 1,23,451 रुपये पर बंद हुआ था.

चांदी का आज का भाव चांदी 1 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर 1,45,875 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 1,47,470 रुपये पर बंद हुई थी। आज यह एमसीएक्‍स पर 1,42,910 रुपये पर खुली।पिछले हफ्ते नौ सप्‍ताह की तेजी के बाद सोने और चांदी का भाव गिरा था। हाजिर और वायदा बाजार में दोनों ही धातुएं लाल निशान में बंद हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट