सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर आशुतोष राणा ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने धर्मेंद्र को अभिनय की पाठशाला बताया और कहा कि उनसे हर एक अभिनेता को बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने एक ही नहीं कई तरह के किरदार कर नवोदित कलाकारों के लिए सीखने का एक माध्यम बनाया था।
आशुतोष राणा की शोक संवेदना
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा सोमवार को सागर पहुंचे जहां वह सागर के सर डॉक्टर हरिसिंह गौर के जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। साथ ही गौर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही कहा कि अद्भुत अभिनेता रहें हैं ग्रीक गार्ड मानें जातें थे। सदियों में ऐसा व्यक्तित्व गढ़ा जाता है जितने खूबसूरत जितना हैंडसम उनता ही अच्छा उनका एक्शन होता था। उन्होंने गजब की कामेडी की। अभिनय की संपूर्ण पाठशाला धर्मेंद्र जी थे। उन्होंने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
धर्मेंद्र के संस्मरणों को किया याद
आशुतोष राणा ने अपनी शोक संवेदना में धर्मेंद्र के कई संस्मरणों को भी याद किया, उन्होंने धर्मेंद्र के निधन को फिल्म इंडस्ड्री की बड़ी क्षति करार दिया और कहा कि शोक संतप्त परिवार को भगवान दुख सहन करने की शक्ति दे।
