P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकेन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पदयात्रा… गुलाबगंज में निकला काफिला

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पदयात्रा… गुलाबगंज में निकला काफिला

महिला सम्मान समारोह, सांसद खेल महोत्सव आयोजित

भोपाल/खबर डिजिटल/ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के गुलाबगंज पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री, यहां दांगी समाज के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती को समर्पित पदयात्रा, जन-समस्या निवारण शिविर, महिला सम्मान समारोह, हितग्राही सम्मेलन और सांसद खेल महोत्सव के तहत कबड्डी के फाइनल में शामिल हुए। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकान का गृह प्रवेश भी किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं। मैं, हमारे सभी नौजवानों को बधाई देना चाहता हूं कि, उन्होंने उत्साह से आज पदयात्रा का आयोजन किया। जिन्होंने हमारा देश बनाया उनको प्रणाम करना परम कर्तव्य है। इस अवसर पर जनता के कल्याण के लिए आज शिविर का आयोजन भी किया गया था, जिसमें सेंकड़ों भाई-बहन चाहे वो किसान हो, बहनें हो, कारीगर हो, बेटा-बेटी हो अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत उनको लाभान्वित करने का काम किया गया है। जनता की जिंदगी बदलना हमारी जिंदगी का लक्ष्य है और इसलिए अब तय किया है कि उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम करेंगे, जिसमें लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

जन-सेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने शुक्रवार को गुलाबगंज में आयोजित जन-समस्या निवारण शिविर में आमजन से सीधा संवाद किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना समेत केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कई किसानों ने फसल बीमा के क्लेम में देरी और तकनीकी खामियों की शिकायत की, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किस्त जारी ना होने जैसी समस्याएं बताई। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि फसल बीमा संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके। शिवराज सिंह ने कहा कि, जन-सेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे शिविर समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बन रहे विदिशा-गुलाबगंज
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित महिला एवं पुरुष कबड्डी फाइनल मुकाबले में उपस्थित रहे। फाइनल मैच के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका जोश बढ़ाया और शानदार प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ और मन को ऊर्जावान बनाने का माध्यम हैं। खेल हमें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर देते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने बेटियों की बढ़ती खेल भागीदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ये देखकर गर्व होता है कि, हमारी बेटियां खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ये हमारे समाज की बदलती सोच और लड़कियों की असीम क्षमता का प्रमाण है। भविष्य में ये बेटियां देश का नाम और रोशन करेंगी। उन्हेंने कहा कि, विदिशा-गुलाबगंज जैसे छोटे केंद्र अब खेल प्रतिभाओं की नई नर्सरी बन रहे हैं और सरकार खेलों को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। आज का ये फाइनल मुकाबला खिलाड़ियों के कौशल, अनुशासन और कबड्डी के प्रति क्षेत्र के जुनून की जीवंत गाथा बनकर उभरा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट