P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​सिवनी: बंडोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, पुलिस और...

​सिवनी: बंडोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, पुलिस और जनता के बीच संवाद, शांतिपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प

त्योहारों पर कौमी एकता की मिसाल

सिवनी/ बंडोल/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ जिले के बंडोल थाना परिसर में आगामी प्रमुख त्योहारों- महाशिवरात्रि, होली और पवित्र माह रमजान को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और क्षेत्रीय भाईचारे को कायम रखने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

​वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

​बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी (SDOP) सचिन परते, तहसीलदार राय और बंडोल थाना प्रभारी मनोज कुमार जंघेला द्वारा की गई। चर्चा की शुरुआत अधिकारियों और क्षेत्रीय जनों के बीच परिचय एवं संवाद से हुई। एसडीओपी सचिन परते ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इसलिए इनका आयोजन आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ होना चाहिए। प्रशासन हर मोड़ पर सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।

​अमन-चैन के साथ पर्व मनाने की अपील

​थाना प्रभारी मनोज कुमार जंघेला ने क्षेत्रीय जनता से संवाद करते हुए विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी तीज-त्योहारों के दौरान क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा, क्षेत्रीय जनों का सहयोग ही पुलिस की असली ताकत है।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने के निर्देश भी दिए गए।

​गणमान्य नागरिकों की सहभागिता

​इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार बंधु, विभिन्न समुदायों के प्रमुख व्यक्ति और भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। ग्रामीणों ने भी अपनी ओर से प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का समापन हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण आयोजन के संकल्प के साथ हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट