P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशतेली समाज के बंशीलाल राठौर बने अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश के...

तेली समाज के बंशीलाल राठौर बने अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश के झाबुआ जिला अध्यक्ष

झाबुआ,नावेद रजा। तेली समाज के कर्मठ, जागरूक एवं सेवाभावी कार्यकर्ता बंशीलाल राठौर पुत्र स्व. नारायणलाल जी राठौर निवासी – वार्ड नं. 09, 37 सरदार नगर, राणापुर, जिला झाबुआ (म.प्र.), को अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश द्वारा झाबुआ जिले के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन महासभा की राष्ट्रीय महिला संरक्षक यशोदा बेन मोदी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक रवीकरण जी साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल जी राठौर, गिरधारी लाल राठौर, म.प्र. प्रभारी हीरालाल बलसोरा, संरक्षक रामलक्ष्मण जी साहू, राष्ट्रीय महासचिव समरथ जी साहू (एडवोकेट) की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलीया (अखिल भारतीय तेली महासभा, म.प्र.) द्वारा किया गया है।

महासभा को विश्वास है कि राठौर समाजहित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन की गतिविधियों को जिले की सभी तहसीलों में सक्रिय रूप से संचालित करेंगे तथा समाज में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट