P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- इसलिए...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- इसलिए आज कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो रही…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी पर बोला हमला...

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सदन पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला किया।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र के सबसे मजबूत आधार स्तंभों – न्यायालय, चुनाव आयोग और सेना – पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से कई बार फटकार और माफी मांगने के बाद भी वे अदालतों पर भरोसा नहीं जताते. जब भी हमारी सेनाओं ने दुश्मन देशों को करारा जवाब दिया, राहुल गांधी जी सेना की सराहना करने के बजाय चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते रहे। यही वजह है कि आज कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो रही है। राहुल गांधी जी को समझना चाहिए कि लोकतंत्र को कमजोर करने से उनकी पार्टी नहीं बच सकती।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि वे विपक्ष की भूमिका संविधान के दायरे में रहकर निभाएं और अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर ध्यान दें। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को ऊंचा किया था, लेकिन राहुल गांधी उस पद की गरिमा घटा रहे हैं ।

भोपाल पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा मामले में न्यायालय का फैसला दूध का दूध, पानी का पानी हो गया। कांग्रेस के सारे षड्यंत्र फेल हुए और उनका मनगढ़ंत ‘भगवा आतंकवाद’ का नाटक उजागर हो गया। न्यायालय ने सिद्ध कर दिया कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट