P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमित्तल मॉल के मैनेजर ने की ₹16 लाख की चोरी, FIR दर्ज

मित्तल मॉल के मैनेजर ने की ₹16 लाख की चोरी, FIR दर्ज


मित्तल मॉल के मैनेजर ने की ₹16 लाख की चोरी, FIR दर्ज
​कटनी – शहर के प्रतिष्ठित मित्तल मॉल में लाखों रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मॉल के ही मैनेजर ने विश्वासघात करते हुए लाखों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

​घटना का विवरण
​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात 13 जनवरी सुबह 11:00 बजे से 14 जनवरी सुबह 11:00 बजे के बीच घटित हुई। मित्तल मॉल (झिंझरी) के मालिक सुरेश कुमार मित्तल (53 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मॉल के मैनेजर ने बड़ी रकम चोरी की है।

​मैनेजर ही निकला चोर
​जांच में सामने आया कि मॉल के मैनेजर दीपक दाहिया उर्फ दीप कुँवर दहायत (निवासी सुधीर जैन का किराये का मकान, महावीर कॉलोनी) ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुल 16,05,687 रुपये की चोरी की। मैनेजर पर आरोप है कि उसने मॉल के कलेक्शन के पैसों को ठिकाने लगा दिया।

​पुलिस कार्रवाई
​शिकायत के बाद माधवनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/26 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 एवं ताजीरात-ए-हिन्द (IPC) की धारा 381 (नौकर द्वारा चोरी) के तहत कार्रवाई की गई है।
​दिनांक: 24/01/26 को रात्रि 23:03 बजे मामला पंजीबद्ध किया गया।
​थाना: माधवनगर
​आरोपी: दीपक दाहिया (पिता: हीरालाल दहायत)

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट