सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता रीठी, कटनी— कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सी ई ओ हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में चल रहे _जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण)_ के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, ब्लॉक रीठी द्वारा ग्राम बरियारपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक श्री तेज सिंह केशवाल एवं ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था _कायनात जन सहयोग सेवा समिति, बरियारपुर_ द्वारा माध्यमिक शाला के पास स्थित हैंडपंप परिसर में सफाई कार्य किया गया। अभियान के दौरान हैंडपंप के आसपास फैले कचरे को हटाकर सोख्ता गड्ढा तैयार किया गया, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।कार्यक्रम में सेक्टर समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुम्हारवारा बरियारपुर एवं पोड़ी के अध्यक्ष सचिव सहित स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया एवं ग्रामीणों को स्वच्छता व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम, परामर्शदाता अरुण तिवारी, शेख मुस्ताक, सुरेश यादव, बिंद्रावन सैन, शंकर सिंह, अंगद सिंह, उमेश चौधरी, रघुवेन्द्र यादव समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के उपरांत सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक समन्वयक ने समितियों को लेखा-जोखा एवं अभिलेख संधारण के लिए प्रेरित किया तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के समापन पर _कायनात जन सहयोग सेवा समिति_ के श्री मोहम्मद मुस्तकीम ने उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी समितियों से अपने-अपने ग्रामों में जल संरक्षण के कार्य तेज करने का आह्वान किया। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बरियारपुर में स्वच्छता अभियान संपन्न
सम्बंधित ख़बरें
