P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैतूल: वीबीजी राम जी अभियान… हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को बताई खूबियां

बैतूल: वीबीजी राम जी अभियान… हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को बताई खूबियां

बीस साल पुरानी कमियों को किया दूर - हेमंत खंडेलवाल

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में आयोजित वीबी जी राम जी अभियान के तहत बैतूल विकासखंड का सम्मेलन संम्पन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वीबी जी राम जी नई साईकल की तरह है, जिसे कोई परिवार पुरानी और खस्ता हाल हो चुकी साईकल से बदलता है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण 2025 के तहत अब गांव की योजना और निर्माण गांव के हिसाब से तय होगें। 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा।

लोगों को होगा आर्थिक लाभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि इस योजना के जरिए आजीविका में वृद्वि होगी, गांव के हिसाब से काम होने से किसान और श्रमिक दोनो को लाभ होगा। नए स्वरूप में वीबीजी राम जी आने से कांग्रेस को इसीलिए तकलीफ है, क्योंकि 2009 में नरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम पर मनरेगा करके वे महात्मा गांधी के नाम पर वोट की राजनीति करना चाहते थे। जबकि 2014 के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को हर गांव हर शहर में साकार किया है। कांग्रेस के दौर में विदेशी उत्पादो का उपयोग करने वाले सम्मान पाते थे। आज खादी को सम्मान मिलता है। गांधी जी के विचारों को सम्मान मिलता है।

विकसित भारत के लिए कर रहे काम
पीएम और सीएम की तारीफ करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकसित गांव और प्रदेश के साथ साथ विकसित भारत के लिए लगातार काम कर रहे है। वह दिन दूर नही जब हमारा भारत अमेरिका और चीन से भी आगे निकल जाएगा। श्री खंडेलवाल ने कहा कि खेतो में कटाई और बुवाई के समय श्रमिक सहजता से उपलब्ध होगें जिससे कृषि उत्पादको की लागत कम होगी। मजदूरों का पलायन रूकेगा, जीयो टेगिंग निगरानी और डिजिटल भूगतान से भ्रष्ट्राचार कम होगा। लक्ष्य आधारित परिसंपत्ति का निर्माण होगा, रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा , भुगतान में देरी पर ब्याज की सुविधा होगी।

बैठक में ये रहे मौजूद
सम्मेलन को सांसद दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, एवं आभार टोली सह संयोजक महेश्वर सिंह चंदेल ने व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला महामंत्री कमलेश सिंह ,डा.महेन्द्रसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, नरेश फाटे, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा, राजसिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नीतू पटेल, सुनील पंवार, नितिन बारस्कर मंचासीन रहे। इस अवसर पर विकास खंड के जिला पदाधिकरी, जिला पंचायत ,जनपद पंचायत, सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट