P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : राहुल हिरानी से मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी...

Betul News : राहुल हिरानी से मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी शुभम गिरफ्तार… गंज क्षेत्र में निकाला गया जुलूस

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ गंज क्षेत्र में 2 दिसंबर को हुई मारपीट की घटना में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बाइक को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी राहुल हिरानी पर बेसबॉल के बल्ले से बेरहमी से हमला किया गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी।

घटना में शामिल थे पांच आरोपी
घटना गंज इलाके की है, जहां पांच आरोपी राहुल पर हमला करते हैं। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी शुभम की तलाश में जुटी थी और जिसे सोनाघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपी का निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद गंज थाना पुलिस ने आरोपी शुभम का जुलूस निकाला, ताकि क्षेत्र के अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया जा सके। आरोपी शुभम पर इससे पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की तलाश जारी
इस समय गंज थाना पुलिस वारदात से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाकी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज की जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट