Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशAlirajpur News : महेश पटेल ने लिखा उजाले का नया अध्याय… 4...

Alirajpur News : महेश पटेल ने लिखा उजाले का नया अध्याय… 4 नई विद्युत डीपी का शुभारंभ

सरपंच दिलीप चौहान ने कराया तैयार

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ ग्राम थापली में विकास की रोशनी आज एक बड़े कदम के साथ और भी प्रखर हो गई, जब आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और ग्राम पंचायत थापली के सरपंच दिलीप चौहान ने निजी मद से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से तैयार 4 नई विद्युत डीपी (ट्रांसफार्मर) का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों, पारंपरिक नृत्य और फूलमालाओं से महेश पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। वर्षों से चली आ रही वोल्टेज समस्याओं और अनियमित बिजली आपूर्ति का समाधान अब इन नई डीपी से संभव हो सकेगा।

इन इलाकों में स्थापित की गई डीपी
ग्राम पंचायत थापली में लगाई 4 नई विद्युत डीपी भवरी फलिया, सिंधी फलिया, पुजारा फलिया, खारी फलिया में लगाई गई। जिसके बारे में प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुएकहा कि नई डीपी लगने से अब वोल्टेज में स्थिरता आएगी। बार-बार आने वाली बिजली समस्या का अंत होगा। घरों से लेकर खेतों तक बिजली आपूर्ति और मजबूत होगी।

सरपंच दिलीप चौहान का बयान
सरपंच दिलीप चौहान ने कहा कि “थापली में लंबे समय से बिजली की समस्या थी। नई डीपी लगने से यह बड़ी परेशानी दूर होगी। हमारा लक्ष्य गांव को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना है।”

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल का बयान
“जोबट विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की मांग के अनुसार विद्युत विस्तार कार्य पूरा किया गया है। आगे भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट