बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ बटामा क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में अनावेदक पक्ष की ओर से आपसी सहमति पत्र सामने आया है, जिसमें अपनी स्थिति स्पष्ट की गई है। सहमति पत्र के अनुसार पक्षकार क्रमांक 1 यश मालवीय पिता रामकुमार मालवीय तथा पक्षकार क्रमांक 2 माधुरी पवार के बीच आपसी सहमति दर्ज की गई है। सहमति पत्र में उल्लेख है कि वर्ष 2020 में संजय पवार ने राजू महस्की से ग्राम बटामा के खसरा नंबर 69 में 2500 वर्गफुट का प्लॉट क्रय किया था, जिसमें यश मालवीय केवल रजिस्ट्री के साक्षी थे।
राजू महस्की और संजय पवार के बीच विवाद
वर्तमान में राजू महस्की और संजय पवार के बीच उक्त प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें यश मालवीय, उनके पिता रामकुमार मालवीय एवं भाई पारस मालवीय का कोई लेना-देना नहीं बताया गया है। सहमति पत्र में यह भी दर्ज है कि भविष्य में यदि माधुरी पवार, उनके पति या परिजन उक्त प्लॉट को लेकर कोई शिकायत या न्यायालयीन प्रकरण प्रस्तुत करते हैं तो उसे झूठा और शून्य माना जाएगा। इसी सहमति के तहत 16 अक्टूबर 2025 को माधुरी पवार ने ग्राम बटामा के खसरा नंबर 61/5 में 1196 वर्गफुट का एक अन्य प्लॉट 17 लाख 94 हजार रुपये में क्रय किया, जिसकी रजिस्ट्री उसी दिन निष्पादित की गई।
भुगतान की शर्तें भी आई सामने
भुगतान की शर्तों में एक लाख रुपये चेक से, दो लाख 94 हजार रुपये नगद तथा शेष 14 लाख रुपये चार चेकों के माध्यम से देना तय हुआ। सहमति पत्र में यह भी उल्लेख है कि इस विक्रय के अतिरिक्त दोनों पक्षों के बीच किसी अन्य संपत्ति को लेकर कोई विवाद नहीं है। यह सहमति पत्र बिना किसी दबाव या प्रलोभन के दो गवाहों की उपस्थिति में हस्ताक्षर कर निष्पादित किया गया बताया गया है। इस सहमति पत्र पर स्वयं पक्षकार क्रमांक 2 के भी हस्ताक्षर हैं तथा यह सहमति पत्र विधिवत नोटराइज किया गया।


