P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBetul News : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम डॉ. मोहन...

Betul News : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम डॉ. मोहन यादव देंगे सौगात… मेडिकल कॉलेज की रखेंगे आधारशिला

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दी जानकारी

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ सोमवार 22 दिसंबर 2025 को जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं के इतिहास में जिलेवासियों को सबसे बडी सुविधा के रूप में बहुप्रतिक्षित मेडिकल कालेज की सौगात मिलेगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मेंडिकल कालेज की आधारशिला रखेंगे।

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दी जानकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए बताया कि बैतूल जैसे आदिवासी जिले में मेडिकल कॉलेज खुलना एक बड़ी सौगात है। मेडिकल कॉलेज खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं को और गति मिलेगी। खास बात यह है कि जटिल बीमारियों का बैतूल में ही आधुनिक तकनीक और किफायती दर पर उपचार हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज में गरीब लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। आने वाले तीन सालों के भीतर कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। इस कॉलेज का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। इस कॉलेज को निजी भागीदारी के रूप में चुना है। मेडिकल कॉलेज परिसर के विकास हेतू सरकार द्वारा 25 एकड़ भूमि लीज पर दी गई है।

सरकार का रहेगा नियंत्रण – हेमंत खंडेलवाल
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि पीपीपी मोड को लेकर सिर्फ प्रायवेट कहना सही नही है। इसमें सरकार का भी नियंत्रण होता है। खंडेलवाल ने बताया कि जनता के मन में किसी तरह का भ्रम न रहे, इसीलिए यह बात स्पष्ट करना जरूरी है कि वर्तमान की तरह 75 प्रतिशत बिस्तरों के मरीजो का उपचार पूर्णतः निशुल्क रहेगा। 25 प्रतिशत बचे बिस्तरो के मरीजों हेतू समिति शुल्क लिया जाएगा। मध्यम वर्ग एवं गैर आयकर दाताओं को कन्शेशनल रेट मिलेंगे। आयकरदाता और समृद्व नागरिक भी सीजीएचएस पैकेज रेट के हिसाब से किफायती इलाज करवा सकेगें।

निजी डॉक्टर देंगे सेवा
जानकारी देते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि निजी डॉक्टर भी सेवा देगें एवं सुविधाओं में भी विस्तार होगा, जिसके तहत जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज करने के लिए जिलेवासियों को नागपुर, भोपाल दौड़ नही लगाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज बनने से बैतूल में ही गंभीर बीमारियों का इलाज मिलेगा।

विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने कहा
पत्रकारों से चर्चा करते हुए आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि रोजगार के नजरिंये से भी मेंडिकल कालेज जिले में मिल का पत्थर साबित होने वाला है। उन्होने बताया कि मेडिकल कॉलेज के खुलने से रोजगार के अवसर मिलेगे। डॉक्टर, नर्स, पेरामेडिकल स्टॉफ अन्य सहायक कर्मचारियों के लिए नए नौकरी के मौके मिलेगे। स्थानीय अर्थ व्यवस्थाएं बढ़ेगी। आसपास के क्षेत्र में रियल स्टेट, खानपान एवं अन्य व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। बैतूल चिकित्सा एवं अनुसंधान के लिए एक केन्द्र बनेगा। जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को पढ़ाई का अवसर मिलेगा। बैतूल रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट