बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ वैजयंती सोमण सरस्वती विद्या मंदिर, ग्रीन सिटी सेक्टर ए, बैतूल में विद्या भारती द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में स्वयं के बल पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मान दिया गया, ताकि आने वाले वक्त में भी इसी तरह के काम करने के लिए प्रोत्साहन मिले।
इन महिलाओं को किया सम्मानित
सम्मानित महिलाओं में श्रीमती आभा दुबे, आशा कार्यकर्ता सीमा गुलबाके, ए.एन.एम. अंजलि महोबे, कत्थक नृत्यांगना शीतल लहरपुरे, रत्नमाला खातरकर, लता साकरे, कविता मालवी, लता पवार, कविता माचीवार, प्रमिला कामटकर, नीतू मानकर सहित अनेक महिलाएं शामिल रही, जिन्होंने समाज में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
नन्हीं बालिकाएं बनी महान वीरांगनाएं
सप्तशक्ति संगम के दौरान विद्यालय की नन्हीं बालिकाओं ने भारतीय प्रसिद्ध वीरांगनाओं की भूमिका में नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अर्चना वर्मा और शीला दुबे रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने की। संचालन का दायित्व शिक्षिका निशा सोनी ने संभाला। कार्यक्रम में 155 मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।


