P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल में 56.96 ग्राम MD ड्रग्स जब्त: क्राइम ब्रांच ने अंतर्राज्यीय तस्करी...

भोपाल में 56.96 ग्राम MD ड्रग्स जब्त: क्राइम ब्रांच ने अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

भोपाल/ खबर डिजिटल/ क्राइम ब्रांच भोपाल ने अवैध मादक पदार्थ एमडी तस्करी में3 आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क खुलासा किया। पुलिस ने 56.96 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया।

क्राइम ब्रांच भोपाल ने बताया कि शाहजहांनाबाद स्थित ईदगाह हिल्स में दो व्यक्ति के पास एमडी पाउडर होने और सौदेबाजी करने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को पकड़ा। पकड़े जाने पर उन्होंने अपना नाम 1.अफजल खान पिता स्व. निजाम खान उम्र 32 वर्ष, निवासी सात दुकान देवकी नगर, थाना निशातपुरा भोपाल 2.किफायतुल्लाह खान पिता मुस्तफा खान उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड नं.18 छावनी मस्जिद के पास, आगर मालवा बताया।

यह भी पढ़ें- भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital

पुलिस ने तलाशी लेने पर अफजल से 22.45 ग्राम एमडी पाउडर व एक ओप्पो मोबाइल, तथा उसकी काले रंग की यामाहा एफ.जेड. मोटरसायकिल बरामद हुई एवं किफायतुल्लाह से 31.21 ग्राम एमडी पाउडर, एक रियलमी मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक काली अल्टो कार तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा विधिवत जप्त कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें-500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा, Apply Now – Khabar Digital

गिरफ्तार आरोपी अफजल ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी कई बार दोस्त अरबाज से एमडी पाउडर खरीद चुका है। अरबाज के जेल जाने के बाद उसने अरबाज के ससुर किफायतुल्लाह से 22 ग्राम एमडी खरीदी। पूछताछ में किफायतुल्लाह ने स्वीकार किया कि उसका दामाद अरबाज (वर्तमान में इंदौर जेल में बंद) एमडी बेचता था। उसके मोबाइल से आये ऑनलाइन पैसों के आधार पर वह भोपाल आया और मंजूर निवासी इमामी गेट थाना शाहजहांनाबाद भोपाल को 3 ग्राम तथा अफजल को 22 ग्राम एमडी दी। आरोपी किफायतुल्लाह ने बताया कि कुल 56.96 ग्राम एमडी उसने राजस्थान से लेना बताया ।

यह भी पढ़ें- फूफा ने की महिला की हत्या; 7 साल के बच्चे ने खोला राज.. सोहागी पुलिस ने किया खुलासा – Khabar Digital

उक्त मेमो के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने संदेही मंजूर पिता मेहबूब उम्र 37 साल निवासी म.न. 15 गली नंवर 02 जान्हवी मस्जिद के पीछे इमामी गेट थाना शाहजहांनाबाद भोपाल को बाबे अली ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया जिसके पास से 3.30 ग्राम एमडी पाउडर एवं एक वन प्लस का मोबाईल फोन तथा एक मोटर सायकिल हीरो कंपनी विधिवत जप्त कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें –पीक-ऑवर्स में 440 मेगावॉट की सप्लाई होगी सुनिश्चित – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट