भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल
मध्य प्रदेश में मानसून अपनी विदाई की बेला में है। प्रदेश में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिले मानूसन का असर दिखाई दे सकता है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि उसके बाद ठंड का मौसम शुरु हो जाएगा।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अलग-अलग सिस्टम सक्रिय होने के चलते तेज बारिश का दौरा जारी है। अगले 3 दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। भोपाल समेत करीब 47 जिलों में पानी गिरने के आसार है। वहीं इंदौर, उज्जैन, सीहोर और राजगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि ग्वालियर-चंबल संभाग में लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी और मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा।
10 अक्टूबर तक बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश में मानसून ने 16 जून ने असर दिखाना शुरु किया था। जबकि सूबे के 12 जिलों उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, भिंड, गुना, आगर मालवा, दतिया, रतलाम और नीमच से मानसून की विदाई हो गई है। वहीं अशोकनगर और राजगढ़ के कुछ हिस्से से भी मानसून विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से 10 अक्टूबर तक मानसून के विदाई की हो सकती है।


