Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशBhopal Power Cut: भोपाल के इन एरिया में घंटों गुल रहेगी बिजली,...

Bhopal Power Cut: भोपाल के इन एरिया में घंटों गुल रहेगी बिजली, लिस्ट देखें कहीं आपका इलाका भी तो नहीं है

राजधानी भोपाल में आज 24 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के चलते शहर के करीब 45 क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक दानिशकुंज, साकेत नगर, अलकापुरी सहित कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी. तुलसी नगर, क्रस्टल कैंपस, अभिनव होम्स, अभिनव नगर, टैगोर नगर, ऋषिपुरम, शुभालय, सूरजकुंज, अवंतिका फेस-3, वेस्टर्न कोर्टयार्ड कॉलोनी, दानिशकुंज-1 और 2, फाइन कैंपस, कृष्णा होम्स जैसे इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.

वहीं चिकलोद रोड, यूनानी सफाखाना, बापू कॉलोनी और अहीरपुरा में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

इसके अलावा अमलतास कॉलोनी, सीआई कॉलोनी, सागर होम्स, चिनारवुड, चूना भट्टी, जानकी नगर कॉलोनी और आम्रपाली क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी.

दूसरी ओर ईरानी बस्ती, भानपुर, नेहरू नगर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटीर नगर, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट और बिहारी बस्ती जैसे इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी.

इसी तरह सेक्टर, सागर स्टेट, शारदाकुंज, साके नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर और दुर्गा नगर सहित आसपास के इलाकों में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट