P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालBhopal Protests: राजधानी भोपाल में बवाल, बोरी में मिला कटा बछड़ा, मचा हंगामा

Bhopal Protests: राजधानी भोपाल में बवाल, बोरी में मिला कटा बछड़ा, मचा हंगामा

Bhopal Protests:राजधानी भोपाल में उस समय हंगामा मच गया, जब भोपाल के छोटे तालाब क्षेत्र में एक बोरी में बछड़े का कटा शव मिला। बछड़े का शव मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए और सड़कों पर उतर आए। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

चक्काजाम, मचा बवाल

मिली जानकारी के अनुसार, नीलम पार्क से तलैया थाना क्षेत्र के बीच रात करीब 11:30 बजे कुछ लोगों ने बोरी में बंद बछड़े का शव देखा। इसकी सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में तत्परता नहीं दिखाई, जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले में देर रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बछड़े को काटने और बोरी में भरकर फेंकने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच जारी, CCTV खंगाल रही पुलिस

एसीपी चंद्रशेखर पांडेय के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोवंश की मृत्यु कैसे हुई। फिलहाल पुलिस की दो टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट