Placement Camp : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहेरा मौका आया है। शहर में आयोजित प्लेसमेंट कैंप के जरिए निजी कंपनियां 100 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
ये कंपनियां करेंगी भर्ती
इस कैंप की सबसे बड़ी भर्ती दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा की जा रही है, जिसमें ‘अर्बन प्रमोटर’ के लगभग 100 पदों पर चयन होगा। इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए पोस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पद भी उपलब्ध हैं।
समय और प्रक्रिया
यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण के बाद उम्मीदवार सीधे कैंप में पहुंचकर इंटरव्यू दे सकते हैं।
योग्यता और वेतन
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
स्थानीय युवाओं को मिलेगा लाभ
रोजगार मेले स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही कंपनियों को भी योग्य उम्मीदवार आसानी से मिल जाते हैं।


