P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Railways New Route: भोपाल-जोधपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, जानें...

MP Railways New Route: भोपाल-जोधपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, जानें नया अपडेट

कोटा जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के कारण 15 अप्रैल से 4 मई तक कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें कोटा जंक्शन को बायपास कर सोगरिया स्टेशन से चलाई जाएंगी, जबकि कुछ मेमू ट्रेनें वहीं से शुरू और समाप्त होंगी. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना होगा.

कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की वजह से रेलवे ने 15 अप्रैल से 4 मई तक करीब 20 दिनों का ब्लॉक लिया है. इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा. इसका असर खासकर भोपाल मंडल के उन यात्रियों पर पड़ेगा जो कोटा और जोधपुर रूट पर सफर करते हैं.

इन ट्रेनों का बदला रूट

रेलवे के मुताबिक भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814/14813) और दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12181/12182) अब इस अवधि में कोटा जंक्शन की बजाय सोगरिया-कोटा चंबल केबिन-गुड़ला रूट से चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें कोटा जंक्शन को बायपास करते हुए सोगरिया स्टेशन पर अपने तय समय के अनुसार रुकेंगी. ऐसे में यात्रियों को चढ़ने और उतरने के लिए स्टेशन में बदलाव का ध्यान रखना होगा.

वहीं बीना-कोटा मेमू (11604) और बीना-कोटा मेमू (61634) ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा. ये ट्रेनें अब कोटा जंक्शन तक नहीं जाएंगी और सोगरिया स्टेशन पर ही इनका सफर समाप्त होगा. वापसी में भी इनका संचालन सोगरिया से ही शुरू होगा. इसलिए रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट